कंपोजिट विद्यालय नवलपुर के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

पिंडरा।
कंपोजिट विद्यालय नवलपुर, पिंडरा के 45 छात्रों का दल अपने अध्यापकों के साथ मिर्जापुर स्थित सिरसि फॉल, विंडम फॉल और रामनगर किला का शैक्षिक भ्रमण करने गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशांतनु शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के दल को रवाना किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और भरपूर आनंद लिया।
दल के साथ श्रीमती मनोरमा सिंह, श्रीमती प्रज्ञा सिंह, डॉ. चंदन कुमार सिंह, राकेश कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार मौर्य, श्रीमती अनीता देवी और अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

About The Author

Share the News