पिंडरा/फूलपुर।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मेन गेट के बाहर सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग (RTO) की गाड़ी पहुंचते ही वाहन स्वामियों एवं चालकों में अफरा-तफरी मच गई। आरटीओ की मौजूदगी देखकर कई चालक अपनी गाड़ियां लेकर तेज़ी से इधर-उधर भागने लगे। इसके बावजूद विभाग की टीम ने मौके पर 15 चारपहिया वाहनों का चालान किया।
चालान अधिकारी ने बताया कि वह गाजीपुर के यात्री कर अधिकारी हैं और विभागीय निर्देश पर विशेष जांच के लिए भेजे गए हैं।
अभियान का नेतृत्व कर रहे लव कुमार सिंह ने कहा कि हाल ही में दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा को लेकर हाई रेड अलर्ट जारी है। इसी के तहत सख्त वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर पूरे प्रदेश से वाहन आते हैं। इनमें कई वाहन बिना नंबर के पाए जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे वाहन भी हैं जिन्हें परिवहन विभाग द्वारा मृत (स्क्रैप) घोषित कर दिया गया है, बावजूद इसके वे सड़क पर चलते मिलते हैं। ऐसे ही वाहनों की धरपकड़ और सत्यापन के लिए यह विशेष कार्रवाई की जा रही है।
अभियान में लव कुमार सिंह के साथ ऋषिकेश मालवीय, राजीव राय, कृष्ण कुमार और एजाज अहमद शामिल रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ