बलिया।
ददरी मेले में भोजपुरी नाइट के मंच पर अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीतने के बाद भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर करारा तंज कसते हुए कहा कि “विपक्ष अपनी हार की जिम्मेदारी लेना ही नहीं चाहता।”
निरहुआ ने अपने छोटे भाई व अभिनेता खेसारी लाल यादव का जिक्र करते हुए कहा—
“मैं अपने छोटे भाई खेसारी से यही कहूंगा कि वह छपरा न छोड़े और लोगों की सेवा करता रहे।”
“यूपी में बाबा बा, अब बिहार में भी बाबा बा”
‘यूपी में का बा’ और ‘बिहार में का बा’ के सवाल पर निरहुआ ने चुटीले अंदाज़ में कहा—
“यूपी में बाबा बा और अब बिहार में भी बाबा बा। बाबा ने इस बार बिहार में भी कमाल कर दिया।”
इसके बाद उन्होंने अपना चर्चित गीत भी गाया—
“बच्चे-बच्चे की फरमाइश में योगी जी… अइलें 22 में योगी जी, अब 27 में अईहें योगी जी…”
भोजपुरी नाइट में उमड़ा जनसैलाब
भारतेंदु कला मंच पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने निरहुआ को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
निरहुआ ने “चल ददरी के मेला…”, “दुलहिन रहे बीमार…” सहित कई लोकप्रिय गीतों से माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मैरून साड़ी में शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों में उत्साह भर दिया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ