वाराणसी में चितईपुर व बड़ागांव के थाना प्रभारी बदले पुलिस कमिश्नरेट ने किया महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज 16 नवंबर 2025 को एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश में प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक चितईपुर, को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह अतुल कुमार सिंह, जो अब तक बड़ागांव के प्रभारी निरीक्षक थे, को चितईपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से स्थानांतरित करते हुए थानाध्यक्ष बड़ागांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि यह फेरबदल स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानीय क्षेत्र में इन बदलावों को लेकर चर्चा तेज है और इसे पुलिसिंग में तेजी और पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा

About The Author

Share the News