पिंडरा ग्राम सभा की मुस्लिम बस्ती में सोमवार को मानवीयता की मिसाल देखने को मिली, जब दलदल में फंसे एक बछड़े को बचाने के लिए स्थानीय मुस्लिम भाइयों ने घंटों अथक प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस बचाव कार्य में छेदी पठान, बाबर भाई, नफीस खान, बब्बन मियां, मनीष पाठक, कांग्रेसी नेता राकेश सिंह रिशु, मनीष पाठक सहित पठान सेवा समिति पिंडरा के कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर न सिर्फ बछड़े को बाहर निकाला बल्कि उसके सुरक्षित होने तक मौके पर डटे रहे।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को आपसी भाईचारे और इंसानियत की बेहतरीन मिसाल बताया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ