उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 22 उपजिलाधिकारियों (SDM) को उच्च वेतनमान प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है। 13 नवंबर 2025 को जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार, वर्ष 1982 की सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) नियमावली के तहत 5 साल की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले इन अधिकारियों को अब वेतनमान 15,600–39,100 ग्रेड पे 6,600 (वर्तमान पे मैट्रिक्स लेवल-11 / ₹67,700–2,08,700) वैयक्तिक रूप से अनुमन्य किया गया है।
सूचना के अनुसार, प्रमोद कुमार तिवारी, सौरभ कुमार पांडेय, नंद प्रकाश मौर्य, रजनीकांत, सुनीता कुमारी, युवराज सिंह, अपूर्वा यादव, राजेश कुमार, संजीव कुमार उपाध्याय, सोहन लाल, दीपक वर्मा, राज बहादुर, अनुराग प्रसाद, विनय कुमार सिंह, योगेश्वर सिंह, बरखा सिंह, मानवेन्द्र सिंह, जितेंद्र कटियार, अभिनव कनौजिया, कंचन और ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित कुल 22 अधिकारियों को यह लाभ उनकी सेवा-देयता तिथि के आधार पर प्रदान किया गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन सभी अधिकारियों का वेतन निर्धारण वित्त विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ