कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर पर बड़ी करवाई: प्रयागराज पुलिस ने गोकशी गिरोह के 18 सदस्यों पर कसा शिकंजा

प्रयागराज में कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख और कुख्यात गोतस्कर मोहम्मद मुजफ्फर एक बार फिर पुलिस के रडार पर आ गया है। जिले की पुलिस ने इस बार मुजफ्फर, उसके भतीजे जैद सहित पूरे गिरोह के 18 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है।

फूलपुर और सोरांव थानों में इस वर्ष दर्ज गोकशी के दो अलग-अलग मामलों को आधार बनाकर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। अधिकारियों के अनुसार, गिरोह लंबे समय से अवैध गो-तस्करी में सक्रिय था, जिसके चलते उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाए गए हैं।

About The Author

Share the News