पिंडरा ब्लॉक के सभी गांवों में सफाई कर्मियों को लेकर नाराज़गी

ग्रामीण बोले — गलियां कूड़े से पटी हैं, प्रशासन मौन

वाराणसी (संपादक, विवेक सिंह रिंकू)
पिंडरा ब्लॉक क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में सफाई व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि तैनात सफाई कर्मी महीनों से नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इससे गांव की गलियां, नालियां और सार्वजनिक स्थल गंदगी से पटे पड़े हैं। कई जगहों पर जलभराव और दुर्गंध के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सिंधोरा फूलपुर मार्ग पर लगा है कूड़े ढेर सिंधोरा बाजार चौराहे से मात्र 200 मीटर फूलपुर रास्ते पर ढेर सारा लगा है रोड के किनारे कूड़े का ढेर

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसी नेता राजू राम व ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अनुपस्थित सफाई कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए गांवों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

About The Author

Share the News