रामनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रविवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पथराव की घटना में शामिल लोगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।
गांव में हुई झड़प के बाद पुलिस बल ने देर रात छापेमारी की थी। इसी दौरान कुछ घरों में तोड़फोड़ की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्दोष परिवारों को भी निशाना बनाया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि कार्रवाई केवल अराजक तत्वों के खिलाफ की गई थी जिन्होंने पथराव और हंगामा किया था।
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात अब नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ