दालमंडी चौड़ीकरण पर सियासी संग्राम: मंत्री रविन्द्र जायसवाल का पलटवार, बोले – “सपा-कांग्रेस मुसलमान भाइयों को गुमराह कर रहे हैं”

दालमंडी चौड़ीकरण मामले में सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सपा और कांग्रेस के नेता मुसलमान भाइयों को गुमराह करके समाज में जहर फैलाने का कार्य कर रहे हैं।”

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि “सपा सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा दालमंडी जाने की कोशिश करना केवल राजनीतिक नाटक है। जब सपा सरकार में मंडुवाडीह, लंका, भोजूबीर और सामनेघाट का चौड़ीकरण हुआ था, तब इन्हें दर्द क्यों नहीं हुआ?”

उन्होंने आगे कहा कि “वर्तमान में पांडेपुर, लालपुर, सारनाथ, ककरमत्ता और चितईपुर में भी चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन सपा-कांग्रेस केवल दालमंडी के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। यह लोग हिंदू-मुसलमान के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है।”

दूसरी ओर, सांसद वीरेंद्र सिंह को प्रशासन ने रोका

इधर, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह सोमवार को टैगोर टाउन स्थित अपने आवास से दालमंडी ध्वस्तीकरण को रोकने के लिए निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें बीच में ही रोक दिया | मौके पर एसीपी कैंट, एडीएम सिटी और कैंट व लालपुर थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

सपाइयों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की, वहीं सांसद अपने आवास पर रहकर मीडिया से बातचीतnकरते रहे।
एसीपी कैंट ने कहा कि “शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।”

About The Author

Share the News