बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी सोमवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां हेमवंती देवी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बेहद भावुक अवस्था में देखा।
नाव पर बैठकर उन्होंने पूजन-अर्चन किया और साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाकर मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अस्थि विसर्जन के बाद पंकज त्रिपाठी स्वामी ओमा दी अक के साथ अस्सी घाट स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने ब्राह्मणों को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा दी।
पंकज त्रिपाठी बोले — “मां ने सिखाए संस्कार और करुणा”
भावुक होते हुए अभिनेता ने कहा, “मां ने हमेशा मुझे संस्कारों और करुणा का पाठ पढ़ाया। आज जो कुछ भी हूं, वो उनके आशीर्वाद से ही हूं। उनके जाने के बाद यही कर्म मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “जीवन और मृत्यु दोनों ही ईश्वर की देन हैं। काशी में गंगा के प्रवाह में मुझे एक दिव्य सुकून महसूस हुआ, जो हर आत्मा को मुक्ति की ओर ले जाता है।”
मां के निधन से टूटा परिवार
गौरतलब है कि 2 नवंबर को बिहार के गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। 3 नवंबर को बेलसंड में उनका अंतिम संस्कार परिवार के बीच संपन्न हुआ।
इससे पहले, 2023 में अभिनेता के पिता पंडित बनारस तिवारी का भी 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
करियर की झलक
पंकज त्रिपाठी ने ‘मसान’, ‘मिमी’, ‘स्त्री’, ‘लुकाछिपी’, ‘न्यूटन’, ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई।
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली।
हाल ही में उन्होंने वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की शूटिंग पूरी की है।
PankajTripathi #VaranasiNews #KashiGhats #AsthiVisarjan #BollywoodNews #PankajTripathiEmotional #KashiDarshan #GangaGhats #MaaKiShraddhanjali #BollywoodUpdates #MirzapurMovie #BanarasNews #SpiritualJourney
Pankaj Tripathi

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ