पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव में शंकर नामक व्यक्ति के जनरल स्टोर्स की दुकान की गुमटी में सोमवार की रात्रि अराजक तत्वों ने आग लगा दिया जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया ।
बताते है कि शंकर पहले अपने गुमटी से लगे छप्पर में ही सपत्नीक सोता था। किन्तु विगत तीन दिनों से उसकी पत्नी की तबियत खराब होने से घर सोने लगा था तभी सोमवार की रात्रि किसी अवांछनीय तत्वों ने उसकी गुमटी में आग लगा दिया जिससे छप्पर , गुमटी , विस्तर चौकी सहित लगभग 1 लाख का सामान जलकर राख हो गया । पीड़ित ने घटना की सूचना पीआरबी 112 व स्थानीय थाने पर दिया । मौके पर पहुँची पुलिस जांच कर लौट गई।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर