चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के अनुपालन में गोतस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, इलिया के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 04.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान ग्राम बटौआ से एक फोर्स वाहन (संख्या- WB24Y9406) से 04 राशि गोवंशीय पशुओं की बरामदगी की गई। इस दौरान, एक अंतर्राज्यीय पशु तस्कर दीपू पासवान पुत्र राम आशीष पासवान, निवासी ग्राम शिवरामपुर, थाना चाँद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की कुशल रणनीति
इस त्वरित कार्रवाई और सफल गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और उनकी टीम की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में इलिया पुलिस ने गोतस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल किया है, जो जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दर्ज मुकदमा :
- गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इलिया पर मु0अ0सं0 83/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
बरामदगी का विवरण : - वाहन संख्या: WB24Y9406
- पशु: 04 राशि गोवंशीय पशु
- स्थान: ग्राम बटौआ
- समय: दिनांक 04.11.2025 को सुबह 06.08 बजे
अगली कार्रवाई: - गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र की जा रही है।

More Stories
पिंडरा विधानसभा के झंझौर गांव में सेवा का आयोजन
वाराणसी से महिला स्वास्थ्य की नई शुरुआतस्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए ‘नमो शक्ति रथ’ का शुभारंभ
खरमास समाप्त, फिर गूंजेगी शहनाईदो महीनों में सिर्फ 19 दिन शुभ, 4 फरवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य