फर्जी आईएसएस बनकर लोगो को ठगने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए हड़पने वाले अभियुक्त प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि 5 अगस्त को को दिनेश कुमार पटेल निवासी कठिरांव ने फूलपुर पुलिस को तहरीर दी कि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (निवासी विशुनपुरा, थाना लोहता) ने स्वयं को आईएएस एवं सहायक परिवहन आयुक्त बताते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में ग्रुप-डी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे एवं उसके रिश्तेदारों से दिसंबर 2019 में विभिन्न किश्तों में कुल 20 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली। आरोपित ने फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य दस्तावेज दिए तथा रुपये वापस मांगने पर चार चेक दिए, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर अस्वीकृत पाए गए। विरोध करने पर अभियुक्त ने गाली-गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में फूलपुर पुलिस ने धारा406,419,420,467, 468, 471, 323, 504, 506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को विशुनपुरा नहर पुलिया के पास से अभियुक्त प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 419 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए जेल भेज दिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि आर्थिक संकट एवं बेरोजगारी के कारण उसने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धन ठगने की योजना बनाई। स्वयं को आईएएस व पीसीएस अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीता तथा फर्जी नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र देकर उनसे धन लिया। उसने स्वीकार किया कि दिनेश पटेल सहित कई अन्य लोगों से लगभग 20 लाख रुपये लिए थे। इस कार्य में उसका सहयोगी सुनील कुमार वर्मा लोगों को बहला-
फुसलाकर उससे मिलवाता था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि हवालात में पहुचने के बाद भी रिटायर्ड आईएएस होने का धौस पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के सख्त रैवेय के आगे टूट गया।

About The Author

Share the News