यातायात पुलिस ने देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 30 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है।
दशाश्वमेध, अस्सी, नमो घाट और राजघाट की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग तय की गई है।
मुख्य पार्किंग स्थल:
- टाउनहॉल, बेनियाबाग, लक्सा, गोदौलिया मल्टीलेवल, जय नारायण इंटर कॉलेज, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, ब्रॉडवे, रविदास पार्क, लंका मैदान, अघोर आश्रम के पास आदि।
- वीआईपी और वीवीआईपी अतिथियों के लिए मैदागिन, सर्व सेवा संघ मैदान, रेलवे मैदान और हेलीपैड पार्किंग निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- 05 नवम्बर को मैदागिन से गोदौलिया तक किसी भी वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक गोदौलिया, अस्सी और नमो घाट की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे।
- भदऊ चुंगी से नमो घाट, राजघाट से शूजाबाद, और सामने घाट पुल से लंका तक केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाएगी।
- भारी वाहनों की आवाजाही सुबह 11 बजे तक ही सीमित रहेगी।
यातायात पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक और श्रद्धालु इस ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि देव दीपावली जैसे भव्य आयोजन को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ