देव दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस अलर्ट मोड में — बिना अनुमति उड़ रहे 4 प्राइवेट ड्रोन जब्त, मुकदमा दर्ज

देव दीपावली पर्व को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के तहत आज बिना अनुमति उड़ाए जा रहे 4 प्राइवेट ड्रोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सभी मामलों में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

डीसीपी क्राइम/एडीसीपी काशी सरवणन टी ने बताया कि देव दीपावली जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से किसी को भी इस तरह की गतिविधि की इजाज़त नहीं दी गई है, और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस टीम ने गंगा आरती के दौरान दो लोगों को ड्रोन उड़ाते हुए पकड़ा, जिनमें एक आरोपी महाराष्ट्र और दूसरा गोरखपुर का निवासी है। दोनों के पास से ड्रोन कब्जे में लेकर उन्हें दशाश्वमेध थाने भेजा गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैनात किया गया है। साथ ही, एक विशेष टीम गठित की गई है जो ड्रोन उड़ाने वालों की निगरानी और कार्रवाई करेगी।

About The Author

Share the News