न्यायालय के आदेश पर एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर ग्राम प्रधान सुनील कुमार त्यागी 16-8- 2025 को गांव में विकास कार्य के दौरान अशोक पटेल के मकान से प्रताप नारायन पटेल के आवास तक रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य करा रहे थे
कि क्षेत्र के दबंग भू-माफिया सुजीत कुमार, अजीत कुमार, सतीश कुमार और मुनिराज, धर्मराज व जगमनी देवी व रीता देवी मार्ग निर्माण का विरोध करते हुये उपरोक्त लोग ग्राम प्रधान सुनील त्यागी को मां बहन व जाति सूचक गाली देते हुए मारने लगे। बीच बचाव करने आए लोगों में अशोक कुमार, विकास, प्रताप नारायण ,प्रेम बहादुर, व गुलाब को भी चोटे आई हैं। इस संदर्भ में फूलपुर थाने पहुंचने पर फूलपुर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई उल्टे ही भू-माफिया दबंग के प्रभाव में आकर फूलपुर पुलिस हमारी जान बचाने वाले के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखकर
ग्राम प्रधान व निर्दोष गाँव वालों का उत्पीड़न करने का प्रयास करने पुलिस विभाग से न्याय न मिलने पर ग्राम प्रधान सुनील त्यागी ने न्यायालय की शरण ली न्यायालय के आदेश पर फूलपुर पुलिस उपरोक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 352, 115(2),
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता 3(1) (द) व 3( 1) (घ)
के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ