वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने आर्किटेक्ट्स संग की बैठक — पारदर्शी और त्वरित कार्यप्रणाली पर दिया जोर

वाराणसी। शहर के विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने आज शहर के आर्किटेक्ट्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी आर्किटेक्ट को तकनीकी या प्रक्रियात्मक कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 से 12:00 बजे के बीच सीधे उपाध्यक्ष कार्यालय में आकर अपनी समस्या रख सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

आर्किटेक्ट्स ने बैठक में बताया कि विभिन्न विभागों से No Objection Certificate (NOC) प्राप्त करने में समय लगने से कार्यों की गति प्रभावित होती है। इस पर उपाध्यक्ष ने त्वरित और व्यावहारिक समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में नगर नियोजक प्रभात कुमार और सहायक नगर नियोजक सौरभ जोशी भी उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News