पिंडरा। विकास खंड पिंडरा के मंगारी क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम मोहन गुप्ता बाबू ने बताया कि नेवादा मंगारी जल निगम का मोटर जल जाने से क्षेत्र में पीने वाले पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है इसी संदर्भ में जल निगम के जेई से जब संपर्क किया गया तो जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर का खूंटी जल गया है। तत्काल नेवादा फीटर से शिकायत की गई तो लाइन मैंन ने चेक कर बताया कि ट्रांसफार्मर की खूंटी सही है। वही जल निगम की मनमानी व झूठ बोलने से खफा
मंगारी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगारी
श्याम मोहन गुप्ता बाबू,
जितेंद्र गुप्ता जीतू,
आशीष विश्वकर्मा, विनोद सेठ,कमलेश जायसवाल, शिव प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र कोका सहित अन्य लोगों के साथ पिंडरा तहसील पहुंचकर
एसडीएम पिंडरा को एक ज्ञापन देकर बताया कि
हमारे नेवादा मंगारी में जल निगम की मोटर आए दिन जल जाती है।जिससे लगभग 200 परिवार के लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसका मेंन कारण जल निगम के कर्मचारी ही दोषी हैं। ज्ञापन देते समय क्षेत्रीय लोगों ने ज्ञापन में यह लिखित दी है कि अगर 5 तारीख तक जल निगम का स्टार या मोटर जो भी जला है अगर उसे तत्काल ठीक नहीं किया गया तो हम क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी जल निगम स्वयं होगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ