पिंडरा।
नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा का छात्र रिशु पाठक प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रयागराज में 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक आयोजित
69 वी प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज के छात्र रिशु पाठक ने 14.70 सेकेंड में 110 मीटर बाधा दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। जिससे उसका चयन अब राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए होने पर शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर दिखी।
इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार खरवार व शारीरिक शिक्षक अमर सिंह यादव ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ