बड़गांव।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के परिसर में सरदार पटेल के 150 वें जयंती पर पंजाब नेशनल बैंक के आंचलिक जोनल मैनेजर दीपक सिंह चीफ मैनेजर विनय कुमार के द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर मोहम्मद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 5 दीवाल पंखा दो व्हीलचेयर दो दीवाल घड़ी दिये। इस अवसर पर पीएनबी के ब्रांच मैनेजर बड़ागांव प्रमोद कुमार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिवाकर वर्मा प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ आर के यादव एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उपस्थित रहे और पीएनबी के अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया अंत में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर मोहम्मद ने पीएनबी बैंक का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ