करखियांव स्थित अमूल प्लांट से निकली रैली, हुई संगोष्ठी

पिंडरा।
करखियांव स्थित बनास काशी संकुल प्लांट में लौह पुरुष की 150 वीं जयंती पर सरदार पटेल सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में रन फ़ॉर यूनिटी के कार्यक्रम के तहत ‘सहकार से समृद्धि’ के भावना को मूर्त देने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को अमूल प्लांट में वाराणसी व जौनपुर जिले के विभिन्न गांवों व ब्लॉक से जुटे फेडरेशन के सदस्यों ने 150वी जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में सहकारिता को समृद्धि तक पहुंचाने और पीएम मोदी और गृहमंत्री व सहकारिता मंत्री के सहकार से समृद्धि तक के संकल्प को गाँवो तक पहुचाने का संकल्प लिया। इसके पूर्व अमूल करखियांव से फूलपुर तक फेडरेशन सचिवों , दुग्ध उत्पादन से जुड़े महिला पुरुषों और प्लांट के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी के तहत एकता की दौड़ लगाई।
इस दौरान दुग्धशाला विकास अधिकारी अखिलेन्द्र मिश्रा, अमूल के रिजीनल हेड आलोकमणि त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी विरम प्रजापति, अजय सिंह , शुभम गुजर, विपिन सिंह, विवेक राय, अजीत सिंह, विकास मिश्रा, विवेक सिंह,रामाश्रय पटेल , शिव तिवारी समेत दुग्ध उत्पादक महिला व सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे।

About The Author

Share the News