बारिश में भी रन फॉर यूनिटी में फूलपुर पुलिस की दमदार भागीदारी,दिखा जज़्बा और एकता का संदेश

पिंडरा। वाराणसी सरदार वल्लभ- भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में बारिश के बावजूद थाना फूलपुर पुलिस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ की शुरुआत फूलपुर थाने से पठान बाबा तिराहे तक वापसी भी इसी तरह आकर फूलपुर थाने पर समाप्त हुई।
इस दौड़ में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज बाबतपुर सत्यजीत सिंह, चौकी इंचार्ज कठिरांव अमित पांडे, चौकी इंचार्ज औद्योगिक दिनेश त्रिपाठी, महिला दरोगा अनुराधा मौर्य, उप निरीक्षकों में जितेंद्र यादव, कलामुद्दीन अहमद, मुनी शंकर वर्मा ,रवि प्रकाश सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, प्रदीप यादव, गोविंद यादव, राम सिंह, आकाश गौड़, अनिल यादव, दीवान अभिषेक कुमार, सुनील यादव ,दीपक गुप्ता, रामजस यादव, दया यादव, सहित भूल्लनपुर पीएससी
सहित दर्जनों जवानों ने भाग लिया।खास बात यह रही कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद पुलिसकर्मियों ने जोश और एकता के संदेश के साथ दौड़ पूरी की। यह आयोजन सरदार पटेल के आदर्शों और एक सशक्त, अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा।

About The Author

Share the News