शिक्षा, भक्ति और संस्कार का संगम बना ग्राम कनियर
बड़ागांव ब्लॉक के ग्रामसभा कनियर में स्वतंत्रता सेनानी बाबा रामरतन दास जी की स्मृति में इस वर्ष का रामलीला आयोजन विशेष रूप से ऐतिहासिक रहा। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत बाबा रामरतन दास ने सन्यास लेकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आज़ादी की अलख जगाई थी। उनके त्याग और राष्ट्रसेवा का उल्लेख स्वतंत्रता आंदोलन और बनारस जैसी कृतियों में भी मिलता है।
ग्रामवासियों ने अपने इस महानायक की स्मृति को सजीव बनाए रखने हेतु प्राचीन रामलीला समिति का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी बाबा रामरतन दास रामलीला समिति रखा है। समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष कार्तिक माह की लाभ पंचमी से रामलीला का शुभारंभ और विजयदशमी को रावण दहन के साथ समापन होता है। इस वर्ष का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक संपन्न होगा।
समिति न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों में भी सक्रिय है। पिछले 14 वर्षों से स्व. राम अवलंब मिश्र की स्मृति में वार्षिक शैक्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस वर्ष की परीक्षा 28–29 अक्टूबर को हुई,जिसमें लगभग कुल 240 बच्चों ने भाग लिया सभी बच्चों को नोटबुक वितरित की गई। आयोजन की सफलता में विवेक मिश्र का योगदान सराहनीय रहा।
समिति के अध्यक्ष आनंद दीक्षित सहित अनेक ग्रामवासी मिठे सिंह, गिरीजेश मिश्र, विजय दीक्षित, हितेश मिश्र, सुभाष दूबे आदि ने अपनी निष्ठा और परिश्रम से आयोजन को गरिमा प्रदान की।
ग्राम कनियर आज भी शिक्षा, सौहार्द और संस्कार की धरती है, जहाँ हर परिवार में शिक्षक या शिक्षार्थी हैं। यहां की मिट्टी आज भी बाबा रामरतन दास जी के आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की सुगंध से महक रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ