पिंडरा।फूलपुर कस्बा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में रह रहे अज्ञात अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुची पुलिस ने सोमवार को सुबह शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि काफी दिनों से 45 वर्षीय अधेड़ बाजार में घूम टहल कर कबाड़ बीनने का काम करता था। रात्रि में फूलपुर कंजड़ बस्ती के उत्तर दिशा में बने कूड़ा घर के पास खाली पड़े एक कमरे में रहता था। सुबह न उठने पर आसपास के लोग उसके पास पहुँचे और उसे मृत होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुचे एसआई अनिल यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। पुलिस ने उसके शिनाख्त के लिए आसपास पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नही मिल पाई। वही सूत्रों के मुताबिक वह कही बाहर से आकर यहां रहता था। सम्भवतः ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक दो महीने से कस्बे में रह रहा था। पीएम के बाद मृत्यु के कारण का पता चल पाएग

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर