त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी जंक्शन से होकर गुजरने वाली 25 स्पेशल ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये ट्रेनें देश के विभिन्न भागों से वाराणसी होकर गुजर रही हैं, ताकि यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कैण्ट रेलवे स्टेशन के निदेशक ने बताया कि टिकट वितरण के आंकड़ों का आकलन कर आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय सक्षम अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा। यदि यात्री संख्या में और वृद्धि होती है तो लखनऊ मंडल कार्यालय के आदेशानुसार वाराणसी से नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा सकता है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी कि कैण्ट बस स्टेशन पर सभी प्रमुख मार्गों के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध हैं, और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पहले से ही निर्धारित की गई है।
यह कदम त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ