अगले महीने 14 फरवरी को प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हो रही है। यह यात्रा सोनभ्रद, चंदौली के रास्ते 14 व 15 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। इस यात्रा की अगुवाई कर रहे सांसद व वरिष्ठ कांग्रसे नेता राहुल गांधी एक दिवसीय इस यात्रा के दौरान काशी में सर्वाधिक समय देंगे।

हालांकि यहां रात्रि प्रवास की उम्मीद कम जताई जा रही है लेेकिन इस दौरान बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करना तय माना जा रहा है। राहुल गांधी के मीरजापुर में रुकने की संभावना ज्यादा व्यक्त की जा रही है।

यात्रा 20 जिलों में से होकर गुजरेगी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि यात्रा एतिहासिक होगी। प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देशित कर दिया गया है। राहुल गांधी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में 11 दिन की होगी और बीस जिलों से होकर गुजरेगी। मीरजापुर के बाद प्रयागराज इसके बाद अमेठी, रायबरेली होते ही लखनऊ होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। राहुल गांधी कहां रूकेंगेे। यह सब अभी तय नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश में यात्रा यादगार रहेगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस यात्रा काे सफल बनाने के लिए अपील की गई है। कांग्रेस के पदाधिकारी यात्रा की सफलता के लिए जुड़ने लगे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा इस यात्रा से आमजन को भी जोड़ना है। इसके लिए पार्टी की ओर से हर घर संपर्क किया जाएगा।

About The Author

Share the News