संस्थापक विद्या देवी जी के आदर्शों को किया नमन, अनाज व प्रसाद वितरण के साथ मनाया गया समारोह
आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद, चेतगंज, वाराणसी में आज प्रातः स्मरणीया स्व. श्रीमती विद्यादेवी जी के 125वें जन्म दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। पूज्यपाद अनन्त श्री विभूषित महर्षि स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज की शिष्या रही विद्या देवी जी की स्मृति में उनके विग्रह पर पुष्पांजलि, आरती एवं भोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में डा. शशिकांत दीक्षित, अमूल्य शमा, पूजा दीक्षित, राजीव रमण राय, राजेश राय, राकेश गुप्ता, अशोक सिंह और आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत लोगों में प्रसाद वितरण और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बीच अनाज वितरण किया गया।
इस अवसर पर डा. शशिकांत दीक्षित ने कहा कि —
“श्रीमती विद्या देवी जी ने आर्य महिला शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। उनका जीवन प्रेरणा और सेवा का प्रतीक है।”
कार्यक्रम में नन्दलाल मिश्रा, अंजना दीक्षित, सपना सिंह, अनुज सिंह, विनोद वर्मा, रूद्र प्रताप सिंह, रितेश श्रीवास्तव, अरविन्द विश्वकर्मा तथा शिक्षण संस्थानों की अध्यापिकाएँ एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और “विद्या देवी अमर रहें” के जयघोष के साथ हुआ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा