उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। अपने आगमन के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में दर्शन-पूजन किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) में आयोजित “DSR कॉन्क्लेव” के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे तथा जैविक खेती, अधिक पैदावार और नई पौध प्रगति पर चर्चा करेंगे।
सोमवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा, जहां सांसद, मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे पुलिस लाइन से फुलवरिया फोरलेन होते हुए ईरी संस्थान पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री योगी अपने दौरे के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में वे स्वच्छता मित्रों का सम्मान करेंगे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में 75 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान पूरा किया है।
मुख्यमंत्री आज शाम नमो घाट से गंगा आरती की शुरुआत भी करेंगे, जिसके माध्यम से काशी में स्वच्छता, श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री