भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दिनों सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में है। अब इस मुद्दे पर खेसारी लाल यादव ने खुलकर अपनी राय रखते हुए पवन सिंह पर तीखा हमला बोला है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में खेसारी ने कहा,
“भाभी की इतनी बड़ी गलती तो नहीं है। उस महिला का इतना बड़ा अपराध नहीं है। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हैं तो उन्हें भी माफ कर दीजिए।”
उन्होंने आगे कहा कि,
“मैं पवन सिंह से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता। मैं चाटुकार नहीं हूं। अगर वो सही नहीं कर रहे हैं, तो गलत को गलत कहना ही पड़ेगा।”
खेसारी ने ज्योति सिंह के समर्थन में कहा कि एक महिला के दर्द को समझना जरूरी है। उन्होंने इसे मानवीय दृष्टिकोण से देखने की अपील की और कहा कि अगर कोई गलती है, तो संवाद से समाधान संभव है।
बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच का विवाद रियलिटी शो से शुरू होकर अब सोशल मीडिया पर गर्म चर्चा का विषय बन गया है। ज्योति सिंह द्वारा पवन सिंह के घर के बाहर हंगामा करने और आत्महत्या की धमकी देने के बाद यह मामला और तूल पकड़ गया।
खेसारी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनके सपोर्टिव और बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पवन सिंह की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री