वाराणसी नगर निगम की सख्ती — अवैध विज्ञापन पर ₹5.50 लाख का जुर्माना, शुरू हुई हटाने की कार्रवाई

वाराणसी।
नगर निगम वाराणसी ने शहर में बिना अनुमति लगाए गए अवैध विज्ञापनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुभम जायसवाल नामक व्यक्ति पर ₹5.50 लाख का जुर्माना ठोका है। निगम प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर धनराशि जमा करने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शुभम जायसवाल द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बिना अनुमति विज्ञापन लगाए गए थे। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि विज्ञापन लगाने के लिए नगर निगम से कोई औपचारिक स्वीकृति नहीं ली गई थी।

नगर निगम प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए सभी अवैध विज्ञापनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा बिना अनुमति विज्ञापन लगाए जाते हैं तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share the News