पार्क की जमीन पर बना है FI हॉस्पिटल, टॉवर की 2 मंजिल भी अवैध~~~~
माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर के बनाए FI हॉस्पिटल को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) गिरा रहा है। शुक्रवार सुबह LDA की टीम FI अस्पताल को तुड़वा रही है। नीचे की मंजिल में 3 बुलडोजर तोड़-फोड़ कर रहे हैं। जबकि चौथी मंजिल को मजदूर तोड़ कर रहे हैं। LDA अधिकारियों का कहना है कि बिल्डर ने पार्क की जमीन पर यह अस्पताल बनाया था। इसका नक्शा भी पास नहीं हुआ था।
इसके अलावा, अस्पताल के ठीक बगल की जमीन पर FI टॉवर के नक्शा में 6 फ्लोर की बिल्डिंग दिखाई गई। लेकिन 8 मंजिल बना ली गईं। अवैध 2 मंजिल में बने फ्लैट में 24 परिवार रहते हैं। गड़बड़ी सामने आने के बाद LDA ने बिल्डर सिराज अहमद के बनाए हुए FI हॉस्पिटल को सील कर दिया था। LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि 5 दिसंबर को हॉस्पिटल को नोटिस दिया गया था। ठीक 30 दिन बाद यानी 5 जनवरी को हमारी टीमें अस्पताल को तोड़ रही हैं।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर