वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित इंडो लैब में शनिवार सुबह करीब 8:20 बजे आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन परिसर में बारिश से हुए जलभराव के कारण आग बुझाने के प्रयास में उन्हें कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आसपास की इमारतों से पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।
चीफ फायर ऑफिसर आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि इंडो लैब का इस्तेमाल स्टोरेज के रूप में किया जा रहा था। यहाँ सिरिंज के गत्ते रखे हुए थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि धुएँ के कारण अभी भी दिक्कतें बनी हुई हैं और टीम लगातार स्थिति को सामान्य करने में जुटी है।
फायर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि आज पैट्रियोटिक विभाग में आग लगने की जो खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, वह पूरी तरह अफवाह साबित हुई।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री