वाराणसी: सचेत ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटों में पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे ऑरेंज अलर्ट श्रेणी में रखा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है उनमें आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों को मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ