वाराणसी में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच पिछले दिनों हुए विवाद को लेकर आज बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय के पत्र के क्रम में पुलिस, प्रशासन और अधिवक्तागण के बीच सामंजस्य बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आज 21 सितंबर 2025, अपराह्न 4:00 बजे सर्किट हाउस सभागार, वाराणसी में होगी।
बैठक में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हाल में हुए घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया जाएगा और दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने एवं समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस बैठक में दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, बनारस और दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री समेत अन्य अधिवक्ता भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भेलूपुर और बड़ागांव थाने और वाराणसी कछारी के अंतर्गत अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था, जिससे प्रदेशभर के वकीलों में रोष व्याप्त है। इसके मद्देनज़र न्यायिक जांच, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शी कार्यवाही की मांग भी उठी थी।
आज की यह सामंजस्य बैठक अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच संवाद स्थापित करने तथा स्थिति को सामान्य बनाने के लिए एक अहम पहल मानी जा रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा