वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के दौरान मीट, मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश महापौर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर जारी किया गया है।
नगर निगम की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के दौरान नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी मीट-मुर्गा-मछली विक्रेताओं की दुकानें और बधशालाएं बंद रहेंगी। महापौर ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल को निर्देश दिया है कि इन दुकानों को बंद कराया जाए और नियमित निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी के द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस फैसले का उद्देश्य धार्मिक आस्था का सम्मान करना और नवरात्रि पर्व के दौरान स्वच्छता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा