गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने हालात का जायज़ा लेने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को तेज़ करने के निर्देश दिए।
योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति तक सरकार की मदद पहुँचेगी और किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने राहत सामग्री वितरण, सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के आदेश भी दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ