वाराणसी के पैनेसिया हॉस्पिटल में फर्जी दवाओं का बड़ा खुलासा, 20 पेटी जब्त

वाराणसी के कबीर नगर स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में देर रात एसीपी भेलूपुर और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध आयुर्वेदिक दवाओं का जखीरा बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान करीब 20 पेटी दवाएं जब्त की गईं। जांच में पता चला कि हॉस्पिटल के पास संबंधित दवाओं का लाइसेंस भी नहीं है। रैपर और पैकेजिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन दवाओं को वाराणसी से बाहर कई प्रदेशों में सप्लाई किया जा रहा था।

अस्पताल के डायरेक्टर समेत पांच कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस और औषधि विभाग की टीम बरामद दवाओं की जांच में जुटी है। अफसरों का मानना है कि मामले का नेटवर्क काफ़ी बड़ा हो सकता है।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने पुष्टि की कि अस्पताल की कैंटीन से दवाओं की 20 पेटियां बरामद हुई हैं और विभाग आगे की विधिक कार्रवाई कर रहा है।

VaranasiNews #BreakingNews #UPPolice #FakeMedicine #DrugMafia #PanaceaHospital #UttarPradesh #CrimeNews #HealthScam #AyurvedicMedicine

About The Author

Share the News