दुर्गाकुंड स्थित मर्दाना इमामबाड़ा को लेकर चल रहे विवाद और चर्चाओं के बीच अब एक वीडियो ने सच्चाई के नए पहलू को उजागर कर दिया है। 57 सेकेंड के इस वीडियो ने इमामबाड़े के अंदर की वह हकीकत सामने रखी, जिसने सभी को चौंका दिया।
जांच के दौरान जब इमामबाड़े की दीवारों में बने झरोखे से हरा पर्दा हटाया गया, तो वहां सदियों पुराना कुआं कैद मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुआं कई सौ साल पुराना है और लंबे समय से छिपा हुआ था। इस खोज से इमामबाड़े से जुड़े रहस्यों पर और गहराई से जांच की ज़रूरत महसूस की जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान कई लोगों ने दावा किया था कि इमामबाड़े के भीतर न केवल कुआं मौजूद है, बल्कि मंदिर के अवशेष भी हो सकते हैं। फिलहाल मंदिर के अवशेष मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों और जांच अधिकारियों का मानना है कि अगर जांच का दायरा बढ़ाया गया तो और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
स्थानीय स्तर पर इस खोज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इमामबाड़े के ऐतिहासिक महत्व, संरचना और इससे जुड़े संभावित धार्मिक व सांस्कृतिक पहलुओं पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा