मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने किया वाराणसी रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण, सितंबर तक तेज़ी से पूरे होंगे अहम कार्य

वाराणसी में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाली महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना को समय पर पूरा कराने के लिए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने रविवार को परियोजना स्थलों का बृहद स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने वाराणसी कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा, जीजी (गोदौलिया) और जीसी स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

  • वाराणसी कैंट स्टेशन – अग्रभाग और आंतरिक परिष्करण कार्य सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेलवे और पीडब्ल्यूडी के संयुक्त निरीक्षण से यातायात संचलन योजना तैयार करने पर ज़ोर दिया गया।
  • विद्यापीठ व रथयात्रा स्टेशन – बचे हुए कार्यों को सितंबर के अंत तक पूरा करने और यातायात विभाग व पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
  • जीजी (गोदौलिया) स्टेशन – मंडलायुक्त ने गिरिजा घर पर संरचना निर्माण के लिए 28 अगस्त से रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक रोड ब्लॉक व्यवस्था करने को कहा। निर्माण कार्य को 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया।
  • जीसी स्टेशन – पाइलिंग कार्य में सुस्ती पर नाराज़गी जताते हुए मंडलायुक्त ने कार्य की साप्ताहिक समीक्षा और व्यक्तिगत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

परियोजना समयसीमा

  • खंड 1 (वाराणसी कैंट): 30 सितंबर 2025
  • खंड 2 (जीसी और जीजी): 12 दिसंबर 2025

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक एनएचएलएमएल पूजा मिश्रा, स्वतंत्र इंजीनियर जुआन एडुआर्डो, अर्दानुय से सौरभ चौबे, और रियायतग्राही विश्व समुद्र से शांतनु मित्रा व शंभू चौधरी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने कहा कि यह परियोजना न केवल वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएगी बल्कि शहर की पर्यटन पहचान को भी नई ऊँचाई देगी।

Varanasi #RopewayProject #CommissionerInspection #SmartCityVaranasi #VaranasiDevelopment #TrafficSolution #VaranasiNews #Kashi #UrbanDevelopment #newsupdate #news #varanasinews

About The Author

Share the News