पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मृतक के परिजन को 4 लाख का प्रमाण पत्र सौंपा

वाराणसी ग्रामसभा फूलपुर निवासी कुमारी देवी (55) पत्नी फग्गू राजभर की हाल ही में सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। शनिवार को पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से स्वीकृत 4 लाख रुपये का प्रमाण पत्र मृतका के पति को सौंपा। यह वितरण उपजिलाधिकारी पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा की उपस्थिति में हुआ।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि यह राशि 24 घंटे के भीतर मृतका के पति के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के संकल्प पर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, नायाब तहसीलदार राधेश्याम यादव, मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News