वाराणसी। काशी नगरी खेल जगत में नया इतिहास लिखने जा रही है। वाराणसी में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। माना जा रहा है कि यहां 2026 टी-20 विश्व कप के मैच आयोजित हो सकते हैं।
2 साल में तेजी से हुआ काम पूरा
करीब दो साल पहले शुरू हुआ इस स्टेडियम का निर्माण अब अंतिम चरणों में है। निर्माण की रफ्तार और आधुनिक डिजाइन इसे भारत के सबसे आधुनिक क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल करती है।
डिजाइन में काशी की झलक
यह स्टेडियम केवल खेल का केंद्र नहीं होगा, बल्कि काशी की संस्कृति की पहचान भी बनेगा। डिज़ाइन में भगवान शिव के प्रतीकों को खूबसूरती से शामिल किया गया है—
- त्रिशूल जैसी फ्लडलाइट्स
- अर्धचंद्राकार छत
- घाटों की तरह सीढ़ीनुमा दर्शकदीर्घा
- डमरू के आकार का मीडिया सेंटर
- बेलपत्र की आकृति वाली धातु की शीट्स
खेल सुविधाओं से होगा संपन्न
स्टेडियम में 9 पिचें बनाई जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को विविध परिस्थितियों में अभ्यास और मैच खेलने का मौका मिल सके।
यह स्टेडियम न केवल वाराणसी, बल्कि पूरे पूर्वांचल के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का केंद्र बनेगा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा