वाराणसी में बड़ा नशा पकड़ा: 10 लाख की स्मैक और 16 लाख नगद संग 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने बुधवार को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख की स्मैक और 16 लाख से अधिक नगद के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तस्कर ऑटो से स्मैक की सप्लाई देने जा रहे थे, तभी चेकिंग के दौरान उन्हें दबोच लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गड़सरा-धरसौना मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऑटो को रोका। तलाशी लेने पर तस्करों के कब्जे से 56.40 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपए है, बरामद की गई। साथ ही ऑटो में रखे बैग से ₹16,27,540 नगद मिले।

गिरफ्तार आरोपी

  • भोला यादव उर्फ राकेश यादव पुत्र दयाराम यादव (निवासी – चोलापुर)
  • इन्द्रजीत सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह
  • एक महिला तस्कर

पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना के खिलाफ पहले से 6 आपराधिक केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की भी आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।

बरामद सामान:

  • 56.40 ग्राम स्मैक
  • ₹16,27,540 नगद
  • 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • 1 छोटी कटोरी
  • 1 ऑटो (सीज)

तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर आगे की जांच कर रही है।

About The Author

Share the News