शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से बड़े स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि रामनगर और सुजाबाद क्षेत्र में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 277 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर तेजी से काम होगा।
बैठक में उ0प्र0 जल निगम के अभियंताओं ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में 94.44 करोड़ रुपये की लागत से 93 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। वहीं, 182 करोड़ रुपये की लागत से 80 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने की योजना है। इसके अलावा, सुजाबाद-डोमरी क्षेत्र में 36.45 करोड़ रुपये की लागत से 63 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
महापौर ने जल निगम को निर्देशित किया कि रोहनिया विधानसभा के नव विस्तारित वार्डों के लिए सीवरेज डीपीआर 15 सितंबर तक शासन को हर हाल में भेज दी जाए ताकि जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ हो सके।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा का लाभ मिलेगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ