नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं – जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार

चेतगंज स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी/नियंत्रक सत्येन्द्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से प्रशासन के साथ मिलकर समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन से लेकर स्वच्छता अभियान तक स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चीफ वार्डन विनोद गुप्ता को शपथ दिलाई।
एडीएम सिटी आलोक कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि डिवीजनल वार्डन संजय कुमार राय ने “ऑपरेशन सिंदूर” के समय 1962 से बंद पड़े इलेक्ट्रिक सायरनों को दुरुस्त कराने में जो प्रयास किए हैं, वह प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार राय ने किया। स्वागत उप नियंत्रक जेडी सिंह और विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल ने दिया।

इस मौके पर सी.बी. सिंह, कन्हैया लाल, संजय कुमार राय, अमूल श्रीवास्तव, अरविन्द विश्वकर्मा, वीवी सुन्दर शास्त्री, ओपी श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद, निधिदेव अग्रवाल, कंचन गुप्ता, रवीश दत्त मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, गोपाल मुखर्जी, दिलीप पांडेय, अभिषेक जायसवाल, गोपी कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News