जौनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 थाना प्रभारी बदले, बदलापुर थानाध्यक्ष निलंबित; एएसपी आतिश कुमार सिंह ने दी जानकारी

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुल 11 थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में निरीक्षक और उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य फेरबदल इस प्रकार रहेः

  • निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह – जफराबाद से कोतवाली प्रभारी
  • निरीक्षक गजानन्द चौबे – सिंगरामऊ से जलालपुर प्रभारी
  • निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला – लाइन बाजार से बदलापुर प्रभारी
  • निरीक्षक जय प्रकाश यादव – खुटहन से सरायख्वाजा प्रभारी
  • निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुन्तजर – यूपी-112 से सिंगरामऊ प्रभारी
  • उप-निरीक्षक चंदन कुमार राय – एसओजी से खुटहन थानाध्यक्ष
  • उप-निरीक्षक त्रिवेणी सिंह – जलालपुर से केराकत
  • यजुवेन्द्र कुमार सिंह – सुजानगज से गौराबादशाहपुर
  • फूलचन्द पाण्डेय – गौराबादशाहपुर से सुजानगज
  • उप-निरीक्षक रमेश कुमार – पवारां से जफराबाद
  • दिव्य प्रकाश सिंह – एसओजी से पवारां

बदलापुर थानाध्यक्ष निलंबित
थाना बदलापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान वायरल हुए अश्लील वीडियो के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक बदलापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के अधीन प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री आतिश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।

UP Police Jaunpur Police

About The Author

Share the News