एएनटीएफ वाराणसी की बड़ी कार्रवाई – 239 ग्राम हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार, कीमत 45 लाख रुपये

वाराणसी। दिनांक 16 अगस्त 2025 को एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन यादव पुत्र स्व. प्रेमलाल यादव निवासी सलारपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 239 ग्राम हेरोइन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 45 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन और नकद ₹720 बरामद किया गया।

गिरफ्तारी चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम उगापुर में गिट्टी-बालू की दुकान के पास की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह माल विरनाथीपुर निवासी रामाज्ञा चौबे से खरीदा था और इसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के गांवों व जिलों में बेचने के लिए निकला था।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना चौबेपुर पर मुकदमा संख्या-538/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस ऑपरेशन में एएनटीएफ वाराणसी की टीम में उनि शमी अशरफ शेख, मु.आ. मुस्लिम अंसारी, मु.आ. इन्द्रजीत कुमार, मु.आ. अभिषेक कुमार, आरक्षी शक्तिधर पांडेय और आरक्षी आशुतोष त्रिपाठी शामिल रहे। इसके अलावा उनि दुर्गेश मिश्रा और मु.आ. सुरेन्द्र प्रताप यादव (थाना चौबेपुर) ने भी सहयोग किया।

यह गिरफ्तारी पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) और अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) लखनऊ के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में की गई।

UP Police @ANTFUP

About The Author

Share the News