भदोही के पूर्व विधायक का वकील से विवाद, पुलिस देखकर समर्थक समेत भागे~~<~
“वाराणसी कलेक्ट्रेट के रजिस्ट्री कार्यालय में गुरुवार को भदोही के पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के साथ मारपीट हो गई। रजिस्ट्री फीस और रुपयों के लेनदेन में वकीलों और पूर्व विधायक के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद वकील ने अपने साथियों को बुला और पूर्व विधायक से भी भिड़ गया, गनर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मारपीट हो गई।
निबंधन कार्यालय में विवाद के बाद अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। कैंट पुलिस को देखकर पूर्व विधायक अपने गनर और समर्थक के साथ फरार हो गए। हालांकि विवाद के बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूर्व विधायक के समर्थक भी मामले पर खामोश हैं, हालांकि पुलिस ने अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।
बता दें कि पूर्व विधायक भदोही रवींद्र नाथ त्रिपाठी 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे और 2022 में हार गए। हालांकि 2007 में पहली बार जौनपुर जिले के बरसठी सीट से बसपा के सिंबल पर चुनाव में उतरे थे और और जीत भी दर्ज की। वे 2000 में सुरियावां ब्लाक के प्रमुख भी रहे और इसके साथ राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ