पेइंग गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा देह व्यापार का अड्डा ध्वस्त

वाराणसी कमिश्नरेट की SOG-2 टीम ने चितईपुर थाना क्षेत्र के भिखारीपुर इलाके में एक पेइंग गेस्ट हाउस की आड़ में संचालित हो रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारते हुए बड़ा खुलासा किया।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 8 महिलाएं और 4 पुरुष मौके से पकड़े गए। भागने की कोशिश कर रहे संचालक को भी SOG जवानों ने दबोच लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच में पता चला कि स्पा मालिक सूरज पांडेय और संचालक मनीष सहित तीन युवक इस धंधे में शामिल थे। बिल्डिंग मालिक अंकित मिश्र ने यह परिसर स्पा चलाने के लिए सूरज पांडेय को किराए पर दिया था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP Police

About The Author

Share the News