वाराणसी: आगामी राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए, अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीना ने आज रेलवे स्टेशन कैंट और रोडवेज बस स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान डॉग स्क्वॉड, एस-चेक टीम और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निरीक्षण किया गया। यात्रियों के सामान, पार्किंग क्षेत्र और स्टेशन परिसर में सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।
अपर पुलिस आयुक्त ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद रखी जाएगी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ